भारत
शिरोमणि अकाली दल के इंदर इकबाल सिंह भाजपा में हुए शामिल, VIDEO
jantaserishta.com
9 April 2023 3:20 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर तरुण चुग, आर.पी. सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे अन्य नेता भी मौजूद थे।
इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं।
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के पड़पोते सी.आर. केसवन शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
पिछले तीन दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भगवा पार्टी में शामिल हुए हैं।
Eminent personalities from Punjab #JoinBJP at party headquarters in New Delhi. https://t.co/nD0lKhGY0B
— BJP (@BJP4India) April 9, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





