भारत

शिंदे सरकार का पहला बजट आज

Nilmani Pal
9 March 2023 1:03 AM GMT
शिंदे सरकार का पहला बजट आज
x

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह महाराष्ट्र के एकनथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। बजट पर बात करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को पेश होने वाला राज्य का बजट राज्य भर में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा, "गुरुवार को हमारा पहला बजट है। हम कल अपने वादों को पूरा करेंगे। हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या होगा। मैं आपको बता सकता हूं कि हम इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे" मालूम हो कि राज्य में पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना-भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह पहला बजट होगा। बजट से पहले मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि सरकार लोगों से किए अपने वादों को निभाएगी।

मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया में बुधवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने शहरों और गांवों में देश के लिए काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। आज का दिन हमारी महिलाओं, बहनों और माताओं के लिए है। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं। सीएम शिंदे ने इस दौरान कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार तेज गति से चल रही है।

Next Story