शिंदे सरकार का ऐलान, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंजूरी दी गई

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुुंबई: महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा डीजल के दाम में भी 3 रुपये लीटर की कमी होगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई में अपनी सरकार के इस फैसले का ऐलान किया। सीएम बनने के तुरंत बाद ही एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का ऐलान किया था, जिस पर अब अमल किया गया है। आज कैबिनेट की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मीडिया से बातचीत में फैसले का ऐलान किया।
राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंजूरी दे दी गई है: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस pic.twitter.com/hZoahmqTq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे pic.twitter.com/KlMWamF2Ab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





