भारत

त्योहारी सीजन में भी शिमला के बाजार सूने, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Shantanu Roy
20 Oct 2026 9:59 PM IST
त्योहारी सीजन में भी शिमला के बाजार सूने, कारोबारियों की बढ़ी चिंता
x
शिमला। राजधानी शिमला में त्योहारी सीजन के दौरान भी बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से स्थानीय कारोबारियों की बिक्री प्रभावित हो रही है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि किराया, बिजली बिल और कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले दिवाली के दौरान दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रहती थी और अच्छी बिक्री से पूरे साल के कारोबार को सहारा मिलता था। अब लोग घर बैठे सामान मंगवा रहे हैं, जिससे स्थानीय बाजार प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, वे सरकार को टैक्स देने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाते हैं, लेकिन घटती बिक्री के कारण कर्मचारियों की संख्या कम करने की नौबत आ गई है। कई कारोबारियों ने दुकानें चलाने और कारोबार बढ़ाने के लिए बैंकों से कर्ज लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री से किस्तें चुकाने में मदद मिलेगी, लेकिन कम कारोबार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यापारियों के मुताबिक, कुछ कारोबारियों को बैंक नोटिस भी मिलने लगे हैं।
Next Story