भारत

शिमला नगर निगम चुनाव 2023, कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की

Nilmani Pal
4 May 2023 11:50 AM GMT
शिमला नगर निगम चुनाव 2023, कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की
x

हिमाचल। शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है।

प्रियंका का ट्वीट - शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं। कर्नाटका में भी कांग्रेस ने प्रगति की गारंटियाँ दी हैं। कर्नाटका की जनता से अपील है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए।

वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दलीप थापा, वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा, वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस की उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा, वार्ड नंबर 14 रामबाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस की उमंग बांगा और वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस के अतुल गौतम चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस की शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी और वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न शर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया चुनाव जीते हैं। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।



Next Story