भारत
Shimla: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
Admindelhi1
23 April 2025 1:47 PM IST

x
"पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की"
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सांय हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की हैै। इस हमले में कई पर्यटकों की मृत्यु हुई और घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हमले को कायरता करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।
ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। हम इस अमानवीय घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
Tagsहिमाचलशिमलासीएमसुखविंद्र सिंह सुक्खूपहलगामआतंकीहमलेकड़ी निंदाHimachalShimlaCMSukhwinder Singh SukhuPahalgamterroristattackstrong condemnationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





