भारत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CLIRNET® द्वारा चलाये गये #SheWinsCancer अभियान

Admin4
13 March 2024 10:54 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CLIRNET® द्वारा चलाये गये #SheWinsCancer अभियान
x
दिल्ली। डॉक्टरों के लिए अग्रणी ज्ञान मंच के रूप में प्रतिष्ठित CLIRNET® की तरफ से इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने वीडियो आधारित हेल्थ प्लेटफॉर्म DocTube पर #SheWinsCancer अभियान चलाया गया। 1 मार्च से लेकर 10 मार्च तक चला यह अभियान भारत के कोने-कोने में मौजूद दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाने में सफल रहा। इसका लक्ष्य महिलाओं को स्तन, सर्वाइकल, गर्भाशय और अंडाशय के कैंसर को रोकने, पहचानने और उससे लड़ने के लिए जागरूक और सशक्त बनाना था।
इस अभियान को सफल बनाने में CLIRNET® के सार्वजनिक वीडियो मंच DocTube™ की भूमिका सबसे अहम रही। इस मंच पर पूरे भारत के 500 से अधिक स्त्री रोग और कैंसर रोग विशेषज्ञों के 1,000 से अधिक लघु सूचनात्मक वीडियो जारी किए। अभियान के दौरान हर 15 मिनट में स्थानीय भाषाओं में एक नया वीडियो जारी किया गया। इस अभियान को 6.5 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया और इसे दस लाख से अधिक दर्शकों ने देखा।
#SheWinsCancer अभियान की मदद से दर्शकों को कैंसर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नि:शुल्क प्राप्त हुईं। इस अभियान में यह देखा गया कि दर्शकों का फोकस गर्भाशय कैंसर से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने पर अधिक था। इसके साथ ही कैंसर से संबंधित मिथकों और जोखिम कारकों के बारे में जानकारी देने वाले वीडियो सबसे ज्यादा देखे गये।
मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के डॉक्टरों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्तन, सर्वाइकल, गर्भाशय और अंडाशय के कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने में अहम भूमिका निभायी। वीडियो में कैंसर की रोकथाम, जल्दी जांच, बचाव, इलाज, मृत्यु दर को कम करना और सामुदायिक समर्थन प्राप्त करना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बहुमूल्य जानकारियां दी गयीं।
इस बारे में CLIRNET® के सह-संस्थापक सौरव कसेरा ने कहा कि कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जागरुकता ही वो रास्ता है, जो व्यक्ति को कैंसर के लक्षणों को समय पर पहचानने और जल्दी इलाज कराने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने आगे बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार साल 2022 में दुनिया भर में कैंसर के 20 मिलियन से अधिक नए मामले सामने आये थे, जिनमें सिर्फ भारत में 1.4 मिलियन से अधिक मामले शामिल थे। वहीं इन 1.4 मिलियन लोगों में 50% से अधिक महिलाएं प्रभावित हुईं थीं। इसीलिए, महिलाओं को जागरूक और अपने स्वास्थ्य के प्रति सशक्त बनाने के लिए #SheWinsCancer अभियान चलाया गया। ज्ञान ही शक्ति है और इस अभियान के माध्यम से हम भारतीय महिलाओं और उनके परिवारों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करना चाहते हैं।
खुशी की बात यह थी कि इस अभियान से पूरे भारत के सम्मानित एवं वरिष्ठ चिकित्सक भी जुड़े थे। इस पहल का नेतृत्व करने वाले प्रमुख डॉक्टरों में कोलकाता की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्नाबली चक्रवर्ती शामिल थीं। इतना ही नहीं हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज में प्रसूति व स्त्री रोग विभाग की सेवानिवृत्त प्रोफेसर और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अंबुजा चोरानूर और मैक्स अस्पताल में कैंसर देखभाल/ऑन्कोलॉजी विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जुल्का ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।
इसके अतिरिक्त, अभियान में मुंबई की प्रसिद्ध स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. दुरु शाह और मुंबई की ही सम्मानित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण कोहेलो की विशेषज्ञता भी लोगों के बहुत काम आयी। अभियान के विशेषज्ञों की सूची में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मंजुला अनागानी, जो हैदराबाद में स्त्री रोग विज्ञान में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं और मुंबई की प्रसिद्ध स्त्री रोग व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नंदिता पलशेतकर का नाम भी शामिल था।
अभियान को ICICI बैंक जैसे उद्योग जगत के दिग्गजों और पद्म भूषण गायिका उषा उथुप जैसी हस्तियों का भी समर्थन मिला। #SheWinsCancer अभियान ने महिलाओं को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सशक्त बनाने की दिशा में एक अमिट छाप छोड़ी है।
CLIRNET® और DocTube™ के बारे में:
CLIRNET® मुंबई स्थित एक हेल्थ टेक स्टार्टअप है जो डॉक्टरों और जनता दोनों के लिए विश्वसनीय स्वास्थ्य ज्ञान को आसानी से उपलब्ध कराने का काम करता है। हमारा लक्ष्य है स्वास्थ्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाकर एक स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण करना। CLIRNET® में, हम 700,000 से अधिक डॉक्टरों को सेवा प्रदान करते हैं और 1.2 बिलियन से अधिक रोगी के जीवन को प्रभावित करते हैं।
DocTube™ भारत का सबसे बड़ा वीडियो आधारित हेल्थ प्लेटफॉर्म है, जहाँ व्यक्ति देश के प्रसिद्ध एवं सम्मानित डॉक्टरों से सभी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है। DocTube™ उपयोगकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य की यात्रा में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए ज्ञान और समर्थन के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में कार्य करता है। DocTube™ में 10,000 से ज्यादा डॉक्टरों द्वारा बनाए गए 30,000 से अधिक स्वास्थ्य वीडियो की एक विशाल लाइब्रेरी मौजूद है, जो स्थानीय और आसानी से समझी जाने वाली भाषाओं में उपलब्ध है। चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी, हर बीमारी को समझने और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए DocTube™ एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में आपके साथ खड़ा है, जो गलत या असत्यापित जानकारी को बढ़ावा न देते हुए, सच्ची और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है
Next Story