लोकप्रिय होने शेख ने कर दी पागलपंती, 22 करोड़ 50 लाख की कार को हथौड़ा से किया क्षतिग्रस्त

वायरल न्यूज़। दुनिया में पागलों की और पैसे वालों की कमी नहीं है ऐसा ही एक माजरा यूएई से सामने आया है, ताज़ा वीडियो वायरल को देखने से पता चल रहा है कि एक शख्स अपनी नई फ़रारी कार को जिसकी क़ीमत भारतीय मूल्य में 22 करोड़ 50 लाख है, उस नई फ़रारी कार कार को हथौड़ा से मारकर रील बनाने के चक्कर में तोड़ा डाला।
सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले यूजर ने वीडियो के बारे में जानकारी शेयर कर बताया कि एक शेख अपनी फेरारी कार कों जिसकी कीमत 2.5 मिलियन डॉलर है उसको क्षतिग्रस्त कर रहा है। और लोग इस वीडियो पर टिप्पणी कर रहे हैं और कह रहे हैं। जब ऊपर वाला आपको अमीर बना देता है, तो वह पैसे आपको बेकार लगने लगते हैं।
बता दें कि शेख की इस हरकत को देखकर लोग भड़क गए है और गरीब का मायने समझा रहे है, जब आदमी को एक रुपए की जरूरत पड़ती है तो भीख मांगने पर भी नहीं मिलता, सिर्फ लोकप्रिय होने इतनी महंगी कार को क्षतिग्रस्त कर रहा है। कई यूजर शेख को पैसे की घमंड होना बता रहे है। जनता से रिश्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, AI generated भी हो सकती है।
पूरा वीडियो देखे एक ही क्लिक में





