भारत

खून बहा 200 रुपये के लिए, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
13 Dec 2024 9:11 AM IST
खून बहा 200 रुपये के लिए, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
x
इलाके में मची सनसनी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में बुधवार को लूट के दौरान 200 रुपये देने से इनकार करने पर दो किशोरों ने 30 साल के एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी बदमाशों की उम्र महज 15 से 16 साल के आसपास है। पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह 2.30 बजे जाफराबाद पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें स्थानीय लोगों ने बताया कि मौजपुर इलाके में पूजा मॉडल पब्लिक स्कूल के पास खून से लथपथ एक शख्स पड़ा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन पीड़ित को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के पास कोई बटुआ या अन्य सामान नहीं था।
डीसीपी (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने बताया कि वारदात की जांच के लिए एक टीम बनाई गई। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें दो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद दोनों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मौजपुर इलाके में कई जगहों पर छापेमारी की। इसमें दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल चाकू, चोरी किए गए दोपहिया वाहन और 200 रुपये नकद बरामद कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने लूट की कोशिश का विरोध करने पर शख्स को चाकू से मार डाला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा- ऐसा लगता है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को जानते थे। सभी एक ही इलाके में काम करते हैं। बुधवार को जब पीड़ित अकेले कहीं जा रहा था तभी आरोपियों ने उससे पैसे मांगे। पीड़ित ने जब 200 रुपये देने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और अपने दोपहिया वाहन पर भाग गए। नाबालिग बदमाशों ने बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी इसलिए लूट करने की सोची।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story