भारत
'वह मेरे बिना अकेला नहीं रह पाती'... 6 हत्याएं करने वाले का खौफनाक खुलासा
jantaserishta.com
2 March 2025 3:12 PM IST

x
औपचारिक रूप से गिरफ्तार.
वेंजारामूडु: केरल के वेंजारामूडु में परिवार के सदस्यों समेत 6 की हत्या करने वाले अफान ने ऐसी बातें पुलिस के सामने कबूली हैं जो कि बेहद खौफनाक हैं। अफान का कहना है कि उसने अपने गर्लफ्रेंड को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसके बिना अकेले ना रह पाती। पुलिस ने कहा कि इस केस में शनिवार को कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बता दें कि हत्या के बाद अफान ने खुद पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया था। बाद में उसने खुद भी जगर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। शुक्रवार को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की हालत अब सामान्य है और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया था कि कर्ज की वजह से आरोपी ने घर वालों पर यह कहर बरपाया। पुलिस ने बताया कि अफान ने 14 लोगों से 65 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। इसलिए उसने अपनी मां और भाई के साथ खुदकुशी करने का प्लान बनाया। 24 फरवरी को उसने अपनी 88 साल की दादी की हत्या कर दी। साथ ही 13 साल के भाई, प्रेमिका, मामा और मामी को भी मार डाला।
अफान ने पुलिस को बताया था कि परिवार के लोग कर्ज उतारने में आनाकानी कर रहे थे। अफान को दो या तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उसकी मां की हालत में भी सुधार है। आरोपी का पिता विदेश में रहता था और इस घटना के बाद एक दिन पहले ही वापस आया है।उन्होंने कहा, हम पर कोई बहुत बड़ा कर्ज नहीं था।
अफान ने पुलिस को बताया कि कर्ज देने वाले परिवार को परेशान कर रहे थे। वहीं उसकी दादी और मामा-मामी कोई मदद करनने को तैयार नहीं थे। जब उसे लगा कि कर्ज नहीं उतर पाएगा तो उसने मां और छोटे भाई के साथ आत्महत्या की कोशिश की। मां नहीं तैयार हुई तो उसने मां और भाई की हत्या करने का मन बना लिया। मां पर हमला करने के बाद वह घर से चला गया और दादी की हत्या कर दी। उसने सोने का हार चुरा लिया। इसके बाद मामा-मामी के घर गया और उनकी भी हत्या कर दी। वह वापस लौटा तो उसका भाई और प्रेमिका फरजाना वहां थीं। उसने उन दोनों को भी मार डाला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





