भारत
'अपनी खूबसूरती का बहुत घमंड था'...खौफनाक घटना...सिरफिरे प्रेमी को गर्लफ्रेंड से इतनी नफरत क्यों थी?
jantaserishta.com
11 March 2025 5:55 PM IST

x
आरोपी है फरार.
कानपुर: कानपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. युवक ने गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. वारदात के बाद उसने मृतका की सहेली को फोन कर कहा- "तेरी दोस्त को मार डाला, उसे अपनी खूबसूरती का बहुत घमंड था. उसके पिता को भी यह बता देना." फिर फोन काटकर फरार हो गया.
जानकारी होते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां गुस्साए परिवारवालों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना बीते सोमवार की है. अभी तक हत्यारोपी फरार है.
बता दें कि खाड़ेपुर नौबस्ता की 17 वर्षीय लड़की इंटर की छात्रा थी. उसके पिता शिवपूजन किराने की दुकान चलाते हैं. सोमवार दोपहर लड़की अपनी सहेली के साथ खरीदारी के लिए गई थी. तभी मार्केट में उसका बॉयफ्रेंड शिवम वर्मा अपनी बाइक से आया और उसे बैठाकर अपने कमरे पर लेकर चला गया.
करीब 1 घंटे बाद शिवम ने अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली को फोन किया और कहा कि मैंने तेरी सहेली का गला रेत दिया है, वह बेवफा थी. ये सुनते ही सहेली डर गई और उसने फोन काट दिया. उसने तुरंत मृतका के पिता को इसकी सूचना दी. जब परिजन शिवम के कमरे पर पहुंचे, तो मंजर देख उनके होश उड़ गए. क्योंकि, उनकी बेटी का शव खून से लथपथ पड़ा था. पास ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू पड़ा था.
घटना के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिवारवालों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका आरोप था कि मकान मालिक सब कुछ जानते थे और शिवम पहले भी अपने कमरे पर लड़कियों को बुलाता था. परिवारवालों ने मकान मालिक के मिले होने का आरोप भी लगाया. काफी देर बाद पुलिस वालों ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





