भारत

मेहनत की कमाई से चला रही थी घर, बेरहम पति ने रास्ते में चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
28 Jan 2026 11:20 AM IST
मेहनत की कमाई से चला रही थी घर, बेरहम पति ने रास्ते में चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
x
पढ़ें पूरी खबर.
मेरठ: मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में 26 जनवरी की रात एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान समीना उर्फ मीनू के रूप में हुई, जो लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर की रहने वाली थी. परिजनों ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, महिला शमीना की शादी 20 साल पहले भवनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले वकील नाम के व्यक्ति से हुई थी. कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और पति-पत्नी अलग रहने लगे थे. पति से अलग होने के बाद समीना एक प्राइवेट अस्पताल में झाड़ू-पोछा कर गुजारा कर रही थी.
सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल थाना क्षेत्र में उसके पति वकील ने रास्ते में रोककर उस पर चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल समीना की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतका के भाई ने मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई शमीम पुत्र मीनुद्दीन निवासी लिसाडीगेट की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था. थाना मेडिकल पुलिस टीम ने वांछित आरोपी वकील पुत्र आस मोहम्मद को गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है. इसी के साथ आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 1 चाकू बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story