भारत

OMG! करियर कुर्बान, बदले में मिला धोखा....पति कमरे में 'वो' के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया!

jantaserishta.com
13 Jan 2026 2:50 PM IST
OMG! करियर कुर्बान, बदले में मिला धोखा....पति कमरे में वो के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया!
x
पढ़ें पूरी खबर.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस ने एक टेक कर्मचारी को पत्नी के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और जातिगत उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी तब हुई जब पत्नी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को एक पीजी में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा.
पुलिस जांच में पीड़ित पत्नी और आरोपी के बीच के संघर्ष की एक दुखद कहानी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि पत्नी एक प्राइवेट फर्म में सीनियर पद पर कार्यरत थी और अच्छी सैलरी पा रही थी. उसने अपने बेरोजगार पति को नौकरी दिलाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी.
नौकरी छोड़ने के बाद पत्नी ने न केवल घर संभाला, बल्कि अपने पति को एक बड़ी टेक कंपनी में नौकरी दिलाने में भी पूरी मदद की. पति के नौकरी पर लगने और बच्चे के जन्म के बाद आरोपी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. आरोपी जैकब अरूप अपनी पत्नी को उसकी जाति के आधार पर गंदी गालियां देता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि पत्नी का गर्भपात तक हो गया.
आरोपी का इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसके साथ वह अक्सर समय बिताता था. पत्नी की शिकायत के आधार पर अत्याचार और मारपीट के आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए.
फरियादी महिला की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसकी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार कर लिया. बेंगलुरु के DCRE वेस्ट डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story