भारत
प्रेमी के लिए बाप की जान से खिलवाड़, खाने में मिला देती है नींद की गोली, फिर...
jantaserishta.com
27 Sept 2024 4:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रंगरेलियां मनाती है.
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में एक पिता अपनी बेटी की साजिशों से इस कदर परेशान हो गया कि उसको पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि, उसकी बेटी रात में खाने में नींद की गोली मिला देती है और फिर प्रेमी को बुलाकर रंगरेलियां मनाती है। पिता ने कहा कि वह उससे बहुत परेशान है।
मामला रायबरेली जिले की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक किशोरी पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। युवक कुछ दिन पूर्व किशोरी को लेकर भाग गया था। कई दिन बाद परिजन तलाश करके दोनों को लाए। गांव की पंचायत में दोनों को समझा बुझाकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। लड़की के पिता का कहना है कि उसकी बेटी अभी भी अपने प्रेमी युवक से मिलने के लिए साजिश रचती है। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी रात में खाने में नींद की गोलियां मिला देती है। इससे पूरा परिवार खाना खाने के बाद अचेत होकर गहरी नींद में सो जाता है। उसके बाद अपने प्रेमी को घर में बुलाती है। जहां परिवार सो रहा होता है, वहीं पर वह अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती है। पिता ने बताया, वह अपने परिजनों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





