भारत

पति को फंसाने के लिए अपनी ही बच्ची को मार डाला...

jantaserishta.com
16 July 2025 3:47 PM IST
पति को फंसाने के लिए अपनी ही बच्ची को मार डाला...
x
जानें स्टोरी.
लखनऊ: लखनऊ में रोशनी खान नाम की एक महिला ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी मासूम बेटी का कत्ल कर दिया. करीब 36 घंटे तक लाश घर में सड़ती रही लेकिन उसने किसी को भनक नहीं लगने दी. आखिर में बेटी के कत्ल का इल्जाम अपने पति शाहरुख खान पर लगा दिया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों ने रोशनी की पोल खोल दी. फिलहाल, पुलिस ने हत्यारोपी रोशनी और उसके प्रेमी उदित को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं आखिर रोशनी ने अपनी 6 साल की बेटी का कत्ल क्यों किया और कैसे वो शाहरुख को छोड़कर उदित के करीब आई.
दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के कैसरबाग इलाके का है. यहां रहने वाले शाहरुख खान की शादी आठ साल पहले रोशनी नाम की लड़की से हुई थी. रोशनी मॉर्डन ख्यालात वाली थी. उसे पार्टियों और क्लबों में जाना पसंद था. वह डांस की भी शौकीन थी. वहीं, शुरू में तो शाहरुख को ये सब ठीक लगता था लेकिन बाद में अनबन हो गई. ऐसे में धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते खराब होने लगे.
शादी के कुछ समय बाद दोनों के एक बेटी हुई. लेकिन रोशनी वैसी ही जिंदगी जीती रही. एक रोज क्लब में पार्टी के दौरान उसकी उदित जायसवाल नाम के शख्स से मुलाकात हो गई. दोनों में बातचीत हुई, नजदीकी बढ़ी और फिर वो साथ आ गए. रोशनी पति को छोड़कर उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी. साथ में बेटी को भी ले आई.
आरोप है कि रोशनी ने शाहरुख के फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से उसपर और उसके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें परिजन जेल भी गए थे. बाद में समझौता हुआ तो रोशनी फ्लैट पर कब्जा जमाकर बैठ गई और शाहरुख को बाहर निकाल दिया. वह शाहरुख को फंसाने की प्लानिंग कर रही थी, ताकि प्रेमी संग इस फ्लैट में आराम से रह सके.
घटना वाले दिन यानी सोमवार रात शाहरुख अपनी बेटी से मिलने फ्लैट पहुंचा था. इसी दौरान रोशनी और उसके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद रोशनी ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी का गला घोंट दिया. फिर पति को फंसाने की खौफनाक साजिश रच डाली. लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका.
क्योंकि, रोशनी ने जब घटना के अगले दिन शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को वहीं पर शक हो गया. शव की हालत देखकर कहीं से नहीं लग रहा था कि ये हत्या चंद घंटे पहले की गई हो. इसके अलावा पूछताछ के दौरान रोशनी लगातार अपने बयान बदल रही थी. वह एक के बाद एक सवाल पर पुलिस को गुमराह करती रही.
आखिर में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि मासूम की हत्या तो 36 घंटे पहले हुई थी. लोकेशन चेक करने पर पता चला कि उस वक्त शाहरूख उस एरिया में था ही नहीं. ऐसे में रोशनी अपने ही बुने जाल में फंस गई. पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. प्रेमी उदित ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story