भारत
प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
jantaserishta.com
16 Sept 2023 9:49 AM IST

x
तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर पर सो रहे थे.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. इस मामले में कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसी के साथ जुर्माना भी लगाया है. जानकारी के अनुसार, मई 2020 में कौशांबी जिले की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था.
इस मामले को लेकर सरकारी वकील अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गवाहों और सबूतों के आधार पर महिला सुनीता देवी और श्रीचंद पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, कौशांबी के चौराडीह गांव के निवासी रामचंद्र पटेल की उस वक्त तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर पर सो रहे थे. इस मामले में रामचंद्र की पत्नी की शिकायत के आधार पर 18 मई, 2020 को चरवा थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच-पड़ताल की तो शक मृतक की पत्नी पर गया.
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि रामचंद्र की पत्नी का एक व्यक्ति से अफेयर चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की. इसमें पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने अपने प्रेमी श्रीचंद पटेल के साथ मिलकर रामचंद्र की हत्या की थी, ताकि वे साथ रह सकें.
Tagsउत्तर प्रदेशकौशांबीकौशांबी पुलिसप्रेमीपतिहत्याUttar PradeshKaushambiKaushambi Policeloverhusbandmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





