भारत

बहन के साथ गई थी मेहंदी लगाने...फिर रिश्तेदारों में मचा कोहराम, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 April 2025 12:50 PM IST
बहन के साथ गई थी मेहंदी लगाने...फिर रिश्तेदारों में मचा कोहराम, जानें पूरा मामला
x
बहन के साथ मारपीट.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ब्यूटीशियन से चलती कार में दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. वहीं जब उसने विरोध किया तो चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि रात्रि 1 बजे ब्यूटीशियन काकोरी क्षेत्र में मेहंदी लगाने के लिए निकली थी. काकोरी के रामदासपुर गांव निवासी सुधांशु ने फोन कर उसे मेहंदी लगाने के लिए बुलवाया था.
जिसके बाद रात में लाल कलर की कार से अजय , विकास और आदर्श उसे लेने पहुंचे. मेहंदी लगाने ब्यूटीशियन के साथ उसकी बहन भी गई थी. मेहंदी लगाकर जब दोनों कार से वापस आ रहीं थीं. इस दौरान दोनों से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. वहीं, जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने ब्यूटीशियन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बहन को भी मारा-पीटा.
आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए गाड़ी को एक मकान से लड़ा दिया. जिससे गाड़ी पलट गई और ब्यूटीशियन की बहन उसी में दब गई. हालांकि चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. लेकिन तब तक तीनों आरोपी फरार हो चुके थे. साथ ही आरोपी जाते-जाते महिला की बहन को धमकी भी दी और कहा कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे.
फिलहाल महिला के पति मौनी लाल की तहरीर पर बंथरा पुलिस ने मुकदमा कर लिया है. साथ ही ब्यूटीशियन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है. जबकि दो अभी भी फरार हैं. पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null