भारत

शत्रुघ्न सिन्हा 6500 वोटों से आगे

jantaserishta.com
16 April 2022 10:01 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा 6500 वोटों से आगे
x

By-Poll Results 2022: देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है. यहां की आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार हैं. जबकि बाबुल सुप्रियो यहां की बालीगंज विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. इनके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट के नतीजे भी आज आ रहे हैं. इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा 6500 वोट से लीड कर रहे हैं.
बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी वोटों की काउंटिंग में तीसरे राउंड के बाद बाबुल सुप्रियो 4676 वोट से आगे हैं. तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बाबुल सुप्रियो को 9751, सीपीआईएम प्रत्याशी को 5075, कांग्रेस प्रत्याशी को 2186 और बीजेपी प्रत्याशी को 521 वोट मिले हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story