भारत

शस्त्र पूजा: हवाई फायरिंग का वीडियो आया सामने, पुलिस ने कही ये बात

jantaserishta.com
5 Oct 2022 5:56 PM IST
शस्त्र पूजा: हवाई फायरिंग का वीडियो आया सामने, पुलिस ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
बारादरी: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने बुधवार को शस्त्र पूजन किया। बरेली में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। पूजन के बाद कुछ लोगों ने अपनी लाइसेंसी असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग की।
बरेली के माडल टाउन स्थित हरि मंदिर में बुधवार को शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुछ लोगों ने पूजन के बाद अपनी लाइसेंसी असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब इसकी सूचना बारादरी थाने पहुंची तो पुलिस की टीम वहां पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से जा चुके थे।


बारादरी थाना एसआई विनय कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें नामजद किया जाएगा।
विजयादशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में भी शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की ऐर धर्म रक्षा का संकल्प लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story