भारत

शशि थरूर का बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
9 Aug 2022 2:00 PM IST
शशि थरूर का बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुलना मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी से की है। उन्होंने पीएम मोदी के संसद से गायब रहने पर भी सवाल उठाए हैं। थरूर ने कहा कि पीएम अपनी संसद के मुकाबले विदेशी संसद में ज्यादा बोलते हैं। हाल ही में संपन्न हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ था।

थरूर ने किताब के विमोचन के दौरान पीएम मोदी और नेहरू के काम करने के तरीके की तुलना की। लोकतांत्रिक संस्थान और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर दोनों की विचारधारा पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संसद से ज्यादा विदेशी संसद में भाषण दिए हैं, जो नेहरू के विपरीत है।'
कांग्रेस नेता ने भारत-चीन 1962 के युद्ध को याद किया और कहा कि नेहरू ने मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संसद सत्र बुलाया था। उन्होंने कहा आज भारत और चीन के बीच जारी सीमा संबंधी मुद्दों को सवाल उठाने की भी अनुमति नहीं है। उन्होंने इस दौरान खासतौर से गलवान घाटी का जिक्र किया।
थरूर ने संसद में चर्चा नहीं होने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बावजूद लोकसभा और राज्यसभा में भारत और चीन के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story