महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने पोस्ट की तस्वीर, ट्रोल होने के बाद देनी पड़ी ये सफाई

नई दिल्ली: अक्सर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं. संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन संसद परिसर से शशि थरूर ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की, जो जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो के साथ दिए गए कैप्शन को लेकर शशि थरूर ट्रोल हो गए.
देनी पड़ी सफाई
लगातार ट्रोल होने के बाद सांसद शशि थरूर ने अपने ट्वीट पर सफाई दी. उन्होंने लिखा, 'सेल्फी (महिला सांसदों की पहल पर ली गई) का मकसद फन था और उन्होंने ही मुझे उसी भावना से ट्वीट करने के लिए कहा था, , मुझे खेद है कि कुछ लोगों को बुरा लगा, लेकिन मुझे इस सौहार्द पूर्ण माहौल में काम करना पसंद हैं, यही सब है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





