गृह मंत्रालय समेत कई विभागों के अफसरों से पूछताछ करेगी शशि थरूर की अगुवाई वाली संसदीय समिति, डेटा सुरक्षा पर होगी बातचीत

पेगासस जासूसी कांड में शशि थरूर की अगुवाई वाली संसद की स्थायी समिति केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछताछ करेगी. पेगासस कांड में देश-विदेश के हजारों लोगों के नंबर पर हुई बातचीत को चुराने का आरोप है. दावा किया जा रहा है कि इजराइली पेगासस सॉफ्टवेयर से देश के कई पत्रकारों और नेताओं के फोन टेप हुए हैं और इन्हें सरकारों को मुहैया कराई गई है. यह मामला तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) की अध्यक्षता वाली IT मामलों में संसद की स्थायी समिति पेगासस (Pegasus) से जुडे़ 'नागरिक डेटा सुरक्षा और सिक्योरिटी विषय को लेकर बैठक करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





