भारत

संसद टीवी से शशि थरूर ने भी किया किनारा

jantaserishta.com
6 Dec 2021 11:11 AM IST
संसद टीवी से शशि थरूर ने भी किया किनारा
x

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि जब तक राज्यसभा से निलंबित 12 सदस्यों का निलंबन वापस नहीं हो जाता तब तक वह संसद टीवी के शो 'टू द प्वाइंट' को पेश नहीं करेंगे। इससे पहले शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी संसद टीवी के एक कार्यक्रम के एंकर पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो चुका है। संसद के दोनों सदनों में हर दिन हंगामा देखने को भी मिल रहा है। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को राज्यसभा में हंगामा और उपद्रव करने वाले 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। आपको बता दें कि, इन सभी 12 सांसदों को 11 अगस्त को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए निलंबित किया गया था। इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। बताते चले कि, शीतकालीन सत्र से निलंबित किए गए सांसदों में एक शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं। वहीं राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर प्रियंका चतुर्वेदी की बौखलाहट देखने को मिली। राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा कदम उठाते हुए संसद टीवी के एंकर पद से भी इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को एक चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story