भारत

शूटर ने किया 8 कत्ल, बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
26 Nov 2020 8:40 AM IST
शूटर ने किया 8 कत्ल, बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई प्रदेशों में पुलिस के लिए सिरदर्द बने पवन नेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से पुलिस ने उसे दबोचा. पवन नेहरा लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के लिए काम कर रहा था. बीते आठ माह में पवन नेहरा ने आठ हत्या की वारदातों को अंजाम दिया. उसके साथ पुलिस ने गैंग के दो अन्य शूटरों को भी दबोचा है. पुलिस की मानें तो पवन नेहरा एक और बड़ी वारदात की प्लानिंग कर रहा था.

गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर पवन नेहरा को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है. एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पवन नेहरा आठ माह में आठ हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है. उसके संपर्क लॉरेंस बिश्नोई से हैं. पुलिस ने पवन नेहरा के साथ झज्जर के रहने वाले जेडी उर्फ आशीष और रोहतक के रहने वाले सुख्खा को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को इन शार्प शूटर ने सेक्टर 9 बसई में तीन युवकों को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मार डाला था.

पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान हिरासत में आये पवन नेहरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसके टारगेट पर गैंगस्टर जोनी और उसके गुर्गे थे. गिरफ्तारी से पहले वह उन्हें मारने का प्लान बना रहा था. उसने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर जोनी और कालू के बीच एक हजार वर्ग गज के प्लॉट को लेकर खूनी संघर्ष चल रहा है. इस संघर्ष में अभी तक दोनों ओर से करीब छह जानें जा चुकी हैं. इसके अलावा पवन नेहरा ने पुलिस के सामने हत्या की कई वारदातों को स्वीकार​ किया.

एएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय पवन नेहरा लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था. लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर इसने पंजाब में भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया. बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर इलाके में उसे उपद्रव मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story