भारत
पुलिस की गिरफ्त में शार्प शूटर, एनकाउंटर के बाद दबोचा गया, पुलिस की वर्दी में...
jantaserishta.com
23 March 2024 11:16 AM IST

x
पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर बंदूक की नोक पर लूटपाट करता था.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ललित है, जो अमित राणा और नरेश भाटी गैंग का शार्प शूटर है. यह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी पुलिस की टीम का ज्वाइंट ऑपरेशन है. आरोपी का एनकाउंटर मथुरा के खड़वाई मोड़ पर हुआ और उसके बाएं पैर में गोली लगी है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से एक ऑटोमेटिक 32 बोर पिस्टल और 05 जिंदा राउंड बरामद की गई है. वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी से मिलने आया हुआ था. बता दें कि ललित अब तक करीब 20 वारदातों को अंजाद दे चुकी है. उस पर हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को काफी वक्त से उसकी तलाश थी.
ललित ने साल 2015 में अपने विरोधी गैंग के मुखिया चुन्नू गुप्ता को दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके से अगुवा करके अलीगढ में लाकर हत्या की थी और शव को जलाने की कोशिश की थी. वह पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर बंदूक की नोक पर लूटपाट करता था.
Tagsदिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलएनकाउंटरशार्प शूटरDelhi PoliceDelhi Police Special CellEncounterSharp Shooter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





