भारत

दिवाली पर अपने परिवार के साथ दूसरे समुदायों संग बाटें खुशियां: राहुल गांधी

jantaserishta.com
24 Oct 2022 5:11 AM GMT
दिवाली पर अपने परिवार के साथ दूसरे समुदायों संग बाटें खुशियां: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिवाली के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को शुभकामनाएं दी है। देश के नाम लिखे एक संदेश में उन्होंने कहा कि, इस दिवाली पर आप अपने परिवार से बाहर भी, किसी और समुदाय, किसी अन्य क्षेत्र के या भाषा बोलने वाले, किसी दूसरे आर्थिक या समाजिक वर्ग के भाई-बहन के साथ भी यह त्यौहार जरूर मनाएं, खुशियां बांटे, दिये जलाएं और मुस्कान फैलाएं। राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा, सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्यौहार अंधेरे पर उजाले की जीत का और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हम दिवाली के दीपक एक कतार में जलाते हैं और हमारी कोशिश यही होती है कि इस कतार का एक भी दिया बुझने न पाए। हमारा भारत भी इन दीपकों की कड़ी की तरह ही है। हमें ये देखना है कि एक भी लौ बुझने न पाए। तभी देश रौशन होगा।
उन्होंने आगे कहा, इसी सोच के साथ हम भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, हर गांव, हर शहर का अंधेरा मिल कर दूर करना है। एक दूसरे से जुड़ कर चलना है, देश की गौरवशाली संस्कृति के लिए, हमारे खूबसूरत त्यौहारों की परंपराओं के लिए, भारत की अनेकता में एकता के लिए।
Next Story