भारत

शेयर ब्रॉकर पति-पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम...6 साल पहले हुई थी शादी

Admin2
9 Oct 2020 1:09 PM GMT
शेयर ब्रॉकर पति-पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम...6 साल पहले हुई थी शादी
x

DEMO PIC 


एक दिन पहले रिश्तेदारों को किया था मेल

नोएडा। द‍िल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में हसबैंड वाइफ ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है क‍ि दोनों शेयर ब्रॉकर थे। यहां रेंट पर रहते थे। करीब छह साल पहले शादी हुई थी। बच्चे नहीं हैं। एक द‍िन पहले रिश्तेदारों को मेल पर इस दुनिया में न रहने की बात लिखी थी‌‌। शुक्रवार को छत के कुंदे से पत्नी ने दुपट्टे और पति ने साड़ी के फंदे से लटककर सुसाइड किया है।

जानकारी के मुताब‍िक, थाना क्षेत्र फेस-3 के अंतर्गत विनीत सिंह पुत्र अखिलेश सिन्हा और श्वेता पत्नी विनीत वर्तमान निवासी एफ 303 आम्रपाली जोडेक सेक्टर 120 पर्थला थाना फेस-3 दो द‍िन पहले ही किदवई नगर थाना नौबस्ता कानपुर स्‍थित अपने घर से आए थे। लॉकडाउन में अपने घर चले गए थे। दोनों शेयर ब्रॉकर थे और यहां रेंट पर रहते थे। बताया जा रहा है क‍ि करीब छह साल पहले शादी हुई थी। बच्चे नहीं हैं। गुरुवार को रिश्तेदारों को मेल पर इस दुनिया में न रहने की बात लिखी थी‌‌।

जानकारी के मुताब‍िक, शुक्रवार को छत के कुंदे से पत्नी ने दुपट्टे और पति ने साड़ी के फंदे से लटककर सुसाइड कर ल‍िया। सूचना पर मौके पर पुलिस बल और फॉरेस‍िंक टीम मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Next Story