भारत
'शरबत जिहाद चल रहा है'...बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, नई बहस को जन्म दिया
jantaserishta.com
10 April 2025 1:33 PM IST

x
फाइल फोटो
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: योग गुरु और पतंजलि के सह-संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपने ताजा वीडियो में पतंजलि जूस और शरबत का प्रचार करते हुए 'शरबत जिहाद' वाली टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए 10 मिनट के वीडियो में रामदेव ने एक अन्य कंपनी पर शरबत की कमाई से मस्जिद और मदरसे बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
दरअसल वीडियो में रामदेव कहते हैं, "एक कंपनी है जो शरबत बेचती है और उससे कमाए पैसे का इस्तेमाल मस्जिद और मदरसे बनाने में करती है. ठीक है, यह उनका धर्म है. उस कंपनी का शरबत पीने से मस्जिद और मदरसे बनाने में मदद मिलती है, जबकि पतंजलि का शरबत पीने से गुरुकुल, आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड को मदद मिलेगी."
रामदेव ने कोल्ड ड्रिंक्स को 'टॉयलेट क्लीनर' करार देते हुए पतंजलि उत्पादों को 'स्वदेशी, सनातन और सात्विक' विकल्प बताया. सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो का कैप्शन है, "ठंडा मतलब toilet cleaner व शरबत जिहाद का क्या है स्वदेशी सनातन सात्विक विकल्प."
रामदेव का यह बयान पतंजलि के गुलाब शरबत और अन्य जूस को प्रमोट करने के लिए आया है. इससे पहले भी पतंजलि भ्रामक विज्ञापनों और विवादास्पद दावों को लेकर चर्चा में रहा है. फिलहाल, रामदेव या पतंजलि की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. यह मामला एक बार फिर उनके बयानों को सुर्खियों में ले आया है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





