भारत

शारदीय नवरात्रि: हिमाचल के नैना देवी में उमड़े भक्त, भक्तिमय हुआ माहौल

jantaserishta.com
22 Sept 2025 10:06 AM IST
शारदीय नवरात्रि: हिमाचल के नैना देवी में उमड़े भक्त, भक्तिमय हुआ माहौल
x
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत बड़े धूमधाम और आस्था के माहौल के बीच हुई। सोमवार सुबह मां की आरती और मंत्रोच्चार के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। नवरात्रि के प्रथम दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है।
इस अवसर पर सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों से भक्त मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। श्रद्धालु जहां मां से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की दुआ कर रहे हैं, वहीं प्राचीन हवन कुंड में आहुति भी अर्पित कर रहे हैं। नैना देवी धाम में वातावरण भक्तिमय हो गया है और पूरे इलाके में 'जय माता दी' के जयकारे गूंज रहे हैं।
जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने भी नवरात्रि को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से लाइनों में लगाकर मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस बीच, बड़ी संख्या में भक्त मां के दरबार से ज्योति भी लेकर जा रहे हैं।
नैना देवी मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि माता नैना देवी के दरबार का महत्व इसलिए है क्योंकि यहां माता सती के नेत्र गिरे थे। इसी वजह से इस पवित्र स्थल का नाम श्री नैना देवी जी पड़ा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा, हिमाचल के कई अन्य मंदिरों में भी नवरात्रि के अवसर पर रौनक देखने को मिल रही है। ज्यादातर मंदिरों में सुबह से ही भारी संख्या में भक्त उमड़ पड़े हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story