भारत
शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, देर रात से लाइन में लगे हैं भक्त
jantaserishta.com
11 Oct 2026 1:09 PM IST

x
कटरा: जम्मू-कश्मीर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने और माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुए। शनिवार देर रात से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, पूरा मंदिर मार्ग रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
महाराष्ट्र से आए एक श्रद्धालु किशोर ने बताया, "हम लोग दो बजे से लाइन में खड़े हैं, फिर भी इतनी लंबी लाइन है। हमें बस इंतजार है कि एक बार पर्ची मिल जाए और माता जी के दर्शन हो जाएं, तो हम आनंदित हो जाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि मन में बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है कि जल्दी से मंदिर पहुंचकर माता के चरणों को स्पर्श करूं, इससे मेरा भाग्य बदल जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यहां आर्मी का बहुत अच्छा सपोर्ट है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। कहीं भी घूमो, पूरी तरह से सुरक्षा है और सारी व्यवस्थाएं अच्छी हैं।
राजस्थान के भीलवाड़ा से आए श्रद्धालु घनश्याम ने कहा, "हम तीन बजे से लाइन में लगे हुए हैं और आज हमें बहुत अच्छा लग रहा है। नवरात्र के पहले दिन माता जी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए हम आज ही दर्शन करने आए हैं।"
उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड द्वारा व्यवस्थाएं अच्छी की गई हैं, लेकिन कार्ड बनाने वाले काउंटर को नवरात्रि के दौरान 24 घंटे खुला रखना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। बाकी दिनों में बंद रहे तो कोई बात नहीं, लेकिन नवरात्रि में इसे लगातार खुला रखना चाहिए।
घनश्याम ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से हर नवरात्रि पर यहां आ रहे हैं। यहां फूलों से की जाने वाली डेकोरेशन और श्रृंगार देखने लायक होता है। उन्होंने कहा कि वे माता रानी से यही प्रार्थना करेंगे कि हर किसी को उनके दर्शन का सौभाग्य मिले और सभी भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहे।
अमरावती से आईं श्रद्धालु अंकिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "आज नवरात्रि का पहला दिन है और आज ही मेरा जन्मदिन भी है। पहले दिन ही माता रानी के दर्शन हो रहे हैं, इससे बहुत खुशी हो रही है। यहां की सजावट बहुत सुंदर है और माता रानी के दरबार का अनुभव अद्भुत है, क्योंकि वे सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मैं सबकी खुशियों और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करूंगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





