
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के वरिष्ठतम नेता शरद पवार ने 50 साल पुराना किस्सा साझा किया है, जब वह विधायक चुने गए थे। औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 50 साल पहले स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने का विरोध किया था। लेकिन मैं इस बात को कभी भूलूंगा नहीं कि कैसे वसंतराव नाइक और यशवंतराव चव्हाण की वजह से पहली बार विधायक बना। शरद पवार ने कहा, 'मैं 50 साल पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए खड़ा होना चाहता था। मैंने (कांग्रेस) पार्टी से टिकट मांगा था। उस समय जिले में कांग्रेस के नेता टिकट देने का विरोध कर रहे थे। मैं उस समय 26 साल का था।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





