भारत

BJP को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान

jantaserishta.com
5 Jun 2022 8:00 AM IST
BJP को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: पीटीआई

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी है कि जांच एजेंसियों के सामने उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आत्मसमर्पण कर देंगे, लेकिन इस तरह की रणनीति से डरने की जरूरत नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही। पवार ने कहा, "वे जो कर रहे हैं, वह सही नहीं है। उन्हें लगता है कि राजनीतिक विरोधी आत्मसमर्पण कर देंगे। याद रखें, मुझे ईडी का नोटिस मिला था। मैंने अगली सुबह ईडी के कार्यालय जाने का फैसला किया। उनके अधिकारी मेरे पास आए और मुझसे वहां नहीं जाने का अनुरोध किया।"
पवार ने कहा कि अगर हम दृढ़ और सच्चे हैं, तो दमन से डरने की जरूरत नहीं है। हमें उनके खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। पवार ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि इसके नेताओं ने जीवन में किसी भी संघर्ष का सामना नहीं किया है और उन्हें लगता है कि उनकी तरह, दूसरों को भी कभी किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा है।
शरद पवार की पार्टी के दो नेता अनिल देशमुख और नवाब मलिक धनशोधन के आरोपों में फिलहाल जेल में बंद हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने महाराष्ट्र के गन्ना उत्पादकों की आवाज उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग के लिए नितिन गडकरी की पहल और खास तौर पर इथनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए उनकी तरफ से की जा रही कोशिश सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे कई मिलों को लाभ प्राप्त करने में मदद मिली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story