भारत

शरद पवार का बड़ा दावा, शिंदे सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
4 July 2022 8:38 AM IST
शरद पवार का बड़ा दावा, शिंदे सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे पर शरद पवार ने बड़ा हमला बोला है. फ्लोर टेस्ट से पहले NCP प्रमुख और सीनियर नेता शरद पवार ने दावा किया कि शिंदे सरकार छह महीने से ज्यादा नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि शिंदे को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए.

शरद पवार ने यह दावा NCP विधायकों और अन्य नेताओं से बातचीत के दौरान किया. रविवार शाम को शरद पवार ने कहा, 'महाराष्ट्र में बनी नई सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है. ऐसे में सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए.'
पवार ने यह बात कही इसका दावा उन्हीं की पार्टी के एक विधायक ने बताया है. वह बोले कि पवार ने कहा कि शिंदे के साथ जो बागी विधायक हैं उनसे में बहुत से मौजूदा व्यव्स्था से खुश नहीं हैं. जैसे ही मंत्रालय बांटे जाएंगे तो सब बाहर आ जाएगा. इसका नतीजा यही होगा कि सरकार गिर जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story