भारत
शरद पवार ने सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा सीट का उमीदवार बनाया
Shantanu Roy
9 March 2024 10:04 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। शरद पवार ने सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर फैमिली फाइट से पहले सुप्रिया सुले और सुनेत्रा परिवार के गले मिलने का वीडियो सामने आया है। महिला दिवस के मौके पर दोनों की एक मंदिर में मुलाकात हो गई। फिर क्या था...जैसे ही सुप्रिया सुले ने भाभी सुनेत्रा को देखा तो आगे बढ़कर गले लगा लिया। दोनों की मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब राज्य में पहली बार बारामती की सीट पवार परिवार की फैमिली फाइट के लिए चर्चा में हैं। पिछले साल चाचा शरद पवार से अलग हुए अजित पवार ने बारामती में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अजित पवार पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारेंगे। ऐसे में दोनों के गले मिलने का वीडियो सुर्खियों में आ गया है।
खबर पर अपडेट जारी है...
Next Story





