भारत

शरद पवार को पुणे के अस्पताल में फिर कराया गया भर्ती, सांसद सुप्रिया सुले ने दी जानकारी

jantaserishta.com
22 Feb 2026 2:17 PM IST
शरद पवार को पुणे के अस्पताल में फिर कराया गया भर्ती, सांसद सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
x
पुणे: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार को रविवार को फिर से अस्पलात में भर्ती कराया गया है। सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
सुप्रिया सुले ने पोस्ट में लिखा कि हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद। इससे पहले 9 फरवरी को शरद पवार को गंभीर खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भतीजे श्रीनिवास पवार ने जानकारी दी थी कि रविवार रात को ये लक्षण बढ़ गए, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। रूबी हॉल अस्पताल के प्रमुख पुरवेज ग्रांट ने बताया था कि शरद पवार को खांसी हो रही है। हम जल्द ही उनकी जांच करेंगे और आवश्यक उपचार तय करेंगे। हम उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगे।
हाल ही में विमान दुर्घटना में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार मुंबई के बारामती और पुणे स्थित अपने आवासों के बीच यात्रा कर रहे थे। शरद पवार का 2004 से पहले मुख कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में एनसीपी-एसपी प्रमुख ने भारत और अमेरिका दोनों जगह इस बीमारी से संबंधित कई ऑपरेशन करवाए हैं।
9 फरवरी को उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी कि बाबा को सीने में जकड़न हो गई है और उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होगी। उन्होंने बताया था कि सौभाग्य से, उनके (शरद पवार) अन्य सभी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null