भारत

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर शरद पवार ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
29 Jun 2023 4:52 PM IST
विपक्षी दलों की बैठक को लेकर शरद पवार ने दी बड़ी जानकारी
x
पुणे: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों का अगला सम्‍मेलन 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगा। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पवार ने यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पहले यह बैठक 11-12 जुलाई को शिमला में प्रस्‍तावित थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।
विपक्षी दलों की 23 जून के बाद यह दूसरी बैठक होगी जिसमें 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने की रणनीति तैयार करने के लिए 15 से अधिक राष्ट्रीय विपक्षी दलों ने पटना में मंथन किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story