भारत

शरद पवार ने दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
11 July 2022 8:39 AM IST
शरद पवार ने दिया बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: महाराष्ट्र में चले सियासी ड्रामे के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई और एकनाथ शिंदे ने भाजपा की मदद से सरकार बना ली। इसी बीच अब राजनीतिक एक्सपर्ट्स यह कयास लगा रहे हैं कि महा विकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों का भविष्य किस तरफ जाएगा। इसी बीच रांकपा सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि मेरी इच्छा है कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को 2024 विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए।

दरअसल, अपने दो दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे शरद पवार ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने रविवार को कहा कि महाविकास आघाड़ी में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इस पर निर्णय सहयोगी दलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही लिया जाए तो ज्यादा सही रहेगा।
शराब पवार ने शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा बगावत के लिए दिए गए कारणों पर कहा कि नाराज विधायकों ने कोई सही कारण नहीं बताया था। कई बार वे हिंदुत्व की बात करते रहे लेकिन उनके फैसले के कारणों का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने दोबारा कहा कि असंतुष्ट विधायक कोई निश्चित कारण नहीं बता पाए। कभी वे हिंदुत्व के बारे में बात करते रहे तो कभी फंड के बारे में।
चौंकाने वाली बात यह भी रही कि मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने बताया कि उन्हें औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: संभाजीनगर और धाराशिव रखने की कोई जानकारी नहीं थी। उद्धव ठाकरे सरकार के आखिरी मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने संबंधी फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह मुद्दा एमवीए के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल नहीं था और फैसला लिए जाने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी मिली।
गोवा में कुछ कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर पवार ने कहा कि कैसे कोई भूल सकता है जो कर्नाटक, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने कहा कि मेरी राय है कि गोवा में ऐसा होने में समय लगेगा। इस दौरान पवार ने यह पूर्वानुमान लगाने से इंकार कर दिया कि शिंदे सरकार कितने समय तक चलेगी। उन्होंने कहा कि देखें सरकार कैसे फैसले लेती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story