दिल्ली के विनोद नगर स्थित रास विहार डीडीए मैदान में 31 दिसंबर को शरद महोत्सव 2023 का आयोजन किया जायेगा

शरद महोत्सव पटपड़गंज 2023: गढ़वाली, कुमांउनी एवं जौनसारी अकादमी दिल्ली द्वारा रविवार 31 दिसंबर 2023 को दिल्ली के विनोद नगर स्थित रास विहार डीडीए मैदान में शरद महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। शरद महोत्सव के तहत दोपहर 2 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक एक भव्य उत्तराखंडी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। …
शरद महोत्सव पटपड़गंज 2023: गढ़वाली, कुमांउनी एवं जौनसारी अकादमी दिल्ली द्वारा रविवार 31 दिसंबर 2023 को दिल्ली के विनोद नगर स्थित रास विहार डीडीए मैदान में शरद महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। शरद महोत्सव के तहत दोपहर 2 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक एक भव्य उत्तराखंडी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं गढ़वाली, कुमांउनी एवं जौनसारी अकादमी के उपाध्यक्ष कुलदीप भंडारी ने बताया कि पहली बार दिल्ली सरकार की ओर से गढ़वाली, कुमांउनी एवं जौनसारी अकादमी द्वारा उत्तराखंड वासियों के लिए नव वर्ष की पूर्व संध्या पर (31 दिसंबर की शाम) एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।





