राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य करेंगे: आचार्य प्रमोद कृष्णम

उन्होंने सनातन धर्म की उदारता पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में किसी भी समुदाय के व्यक्ति, चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई, मंदिर में दर्शन के लिए जा सकता है। यह सनातन धर्म की 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को दर्शाता है।यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बयान अजय राय का नहीं, बल्कि राहुल गांधी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का अपमान करना, संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाना और भारत के शौर्य को कलंकित करना राहुल गांधी का स्वभाव बन चुका है।
आचार्य प्रमोद ने कहा, "अजय राय में इतनी हिम्मत नहीं कि वह स्वतंत्र रूप से ऐसा बयान दे सकें। यह बयान राहुल गांधी ने बुलवाया होगा। इस तरह के बयान कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा हैं।" राहुल गांधी के ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो 'राम-राम' बोलते हैं, न 'जय श्री कृष्ण' कहते हैं, न 'वंदे मातरम' का उच्चारण करते हैं और न ही 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा से भगवान राम को काल्पनिक मानते रहे हैं। पाकिस्तान के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "वक्त आने पर करारा जवाब दिया जाएगा, घुसकर वार किया जाएगा और यह जवाब पाकिस्तान को भी भारी पड़ेगा और विपक्ष को भी भारी पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर वार का जवाब देने में सक्षम है और आगे भी समय आने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि पूरा देश और पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है और पूरे देश को भरोसा है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। चाहे आज हो, कल हो या परसों हो, प्रधानमंत्री का जवाब पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा होगा और भारत के लोकतंत्र में विपक्ष के मुंह पर भी तमाचा होगा।





