भारत
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, उत्तराधिकारियों का ऐलान हुआ, जानें कौन हैं
jantaserishta.com
12 Sept 2022 3:43 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लखनऊ: ज्योतिष पीठ एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन के दूसरे दिन नए उत्तराधिकारियों की घोषणा कर दी गई है. ज्योतिष पीठ(ज्योतिर पीठ) के नए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती होंगे. जबकि शारदा पीठ के नए शंकराचार्य सदानंद सरस्वती को बनाया गया है.
शंकराचार्य स्वरूपनानंद सरस्वती को समाधि से पहले ही इस संबंध में सोमवार को घोषणा कर दी गई. शंकराचार्य परंपरा के अनुसार गुरु की समाधि से पहले ही उत्तराधिकारी की घोषणा की जाती है. स्वरूपानंद सरस्वती दो पीठों के शंकराचार्य थे. दोनों पीठों के लिए उन्होंने अलग-अलग उत्तराधिकारी तय लिए थे. उनके निजी सचिव ने उनका 'विल' पढ़कर घोषणा की है.
बता दें कि उत्तर के ज्योतिषपीठ एवं पश्चिम के द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती का शनिवार को निधन हो गया था. वे 99 साल के थे. उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित आश्रम में आखिरी सांस ली. आज उनको आश्रम में भूसमाधि दी जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





