भारत

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल, साथी फरार

jantaserishta.com
2 Sept 2025 9:58 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल, साथी फरार
x
बड़ा एक्शन.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर इनाम उर्फ धुरी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया। जबकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर धुरी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने धुरी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए। फरार बदमाश भूरा की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला कैराना के झिझाना मार्ग का है, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। रात के समय पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली धुरी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश भूरा मौके से फरार हो गया। घायल धुरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, धुरी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कैराना थाने में 39 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। धुरी का नाम उस समय भी सुर्खियों में आया था, जब कैराना में व्यापारियों के पलायन की घटनाएं सामने आई थीं। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूलने में शामिल था।
एएसपी शामली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि धुरी एक कुख्यात गैंगस्टर है और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस फरार बदमाश भूरा की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मुठभेड़ से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story