भारत

बेशर्म प्रोफेसर की करतूत का खुलासा, स्टूडेंट से कही ये बात

jantaserishta.com
22 Dec 2022 5:05 PM IST
बेशर्म प्रोफेसर की करतूत का खुलासा, स्टूडेंट से कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार को गिरफ्तार कर लिया.
कोटा: राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में फेल करने की धमकी देकर स्टूडेंट पर संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बिचौलिए छात्र अर्पित अग्रवाल को भी धर दबोचा है. आरोपी प्रोफेसर से पुलिस ने पूछताछ की और कोर्ट में छात्रा के बयान भी करवाए गए.
इस मामले में थानाधिकारी ने बताया कि कॉलेज की छात्रा ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रोफेसर गिरीश परीक्षा में पास करने के नाम पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है. आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. केस की जांच डीएसपी अमर सिंह कर रहे हैं.
प्रोफेसर परमार और अर्पित की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है. इसमें स्टूडेंट्स को लेकर दोनों अभद्र बातचीत कर रहे हैं. इसमें आरोपी कहता है कि देख लूंगा कैसे पास होती है. ऑडियो में दूसरी छात्राओं के नाम भी ले रहा है. इस बातचीत पर हंगामा हुआ और तीन सदस्य जांच कमेटी बनाई गई है.
इसी बीच बुधवार को एक और छात्रा ने आरोप लगाया और पुलिस के पास पहुंची. उसने पुलिस से कहा, "प्रोफेसर परमार ने छात्र के जरिए उस पर भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला. बिचौलिए छात्र और एक छात्रा ने फेल करने की धमकी दी थी. उसके बाद छात्र उसे परमार की कार में बैठाने लगा और बोला कि परमार सर ने कहा है कि उनके पास ले जाने के लिए राजी करूं. वो संबंध बनाना चाहते हैं. उसने मुझे कार में रखीं मेरी एग्जाम की कॉपियां भी दिखाईं. मुझे धमकाया कि 8 साल में भी डिग्री पूरी नहीं कर पाऊंगी".
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों में रोष है. छात्रों ने प्रोफेसर गिरीश परमार को बर्खास्त करने की मांग की है. ABVP के पदाधिकारियों ने सीआई से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story