बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया था बेशर्म का फूल, अब NSUI नेताओं पर हुआ ये एक्शन, वीडियो

ग्वालियर. भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेशर्म का फूल थमाने वाले NSUI नेताओं के खिलाफ रविवार को ग्वालियर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. गोला का मंदिर थाने में NSUI के चार नामजद और 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शनिवार को एयरपोर्ट जाते समय सिंधिया को NSUI कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन की आड़ में बेशर्म के फूल थमाए थे.
ग्वालियर में NSUI के साथियों द्वारा पूरे कोरोना काल के दौरान अपनी जिम्मेदारी से मुंह छुपाकर क्षेत्र से गायब रहे भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को बेशर्म के फूल एवं बेशर्मी का पत्र भेंट कर उनसे जनता से माफी मांगने की मांग की गई। pic.twitter.com/bOdit1KgUw
— Vishal Chaudhary 🇮🇳 (@VishalcINC) June 13, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





