भारत

बेशर्म ऑटो वाला गिरफ्तार, महिला के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
25 Jan 2022 9:40 AM IST
बेशर्म ऑटो वाला गिरफ्तार, महिला के साथ की ये हरकत
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली में ITO के पास ऑटो चालक ने बैंक की असिस्टेंट जनरल मैनेजर के साथ पहले छेड़छाड़ और किडनैपिंग की कोशिश की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद ऑटो समेत फरार हो गया. पुलिस ने जांच करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जब पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया तो देखा गया कि उसकी टी शर्ट पर 'बेशर्म' लिखा था.

वारदात सोमवार सुबह की है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला की महिला उत्तर प्रदेश में बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर है. महिला ऑटो से जा रही थी तभी ऑटो चालक ने यूरिन करने के लिए अपनी गाड़ी को सड़क किनारे रोका. जब ऑटो चालक आया तो महिला ने उसको देर होने का उलाहना दिया.
ये बात सुनते ही ऑटो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और जबरन ऑटो को ले जाने लगा. उसी दौरान महिला चलते ऑटो से कूद गई. हालांकि उसे चोट भी आई लेकिन उसने खुद को बचाने के बाद पुलिस को फोन किया.
खबर मिलते ही एक्टिव हुई दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान गोपाल (28) के तौर पर हुई है. पुलिस ने उसका ऑटो भी अपने कब्ज़े में ले लिया है. इसके बाद पुलिस गोपाल का बैकग्राउंड यानी उसकी पुरानी कुंडली भी खंगाल रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story