भारत

बेजुबान के साथ शर्मनाक बर्ताव, कुत्ते को मारा फिर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
17 Feb 2021 10:16 AM IST
बेजुबान के साथ शर्मनाक बर्ताव, कुत्ते को मारा फिर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल
x

इस बात में कोई दोराए नहीं कि इंसान और जानवर की दोस्ती काफी पुरानी है. वैसे आपने आज से पहले भी इंसान और जानवरों के एक-दूसरे के प्रति वफादारी निभाने के कई किस्से सुने होंगे. जिन्हें सुनकर हर किसी ने यही कहा होगा कि यारी हो तो ऐसी. मगर कुछ लोग इन बेजुबान जानवरों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं कि इंसानियत भी शर्म से अपना सिर झुका लेती है. केरल के इड्डुक्कि में घटी एक घटना बताती है कि कुछ इंसान खूंखार जानवरों से भी बदतर हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इड्डुक्कि के एक शख्स ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर सड़क पर बेहद बुरी तरह से घसीटा. इस घटना को सिद्धार्थ सुगाथन नाम के व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. जब यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हुआ तब जाकर पुलिस ने एक्शन लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी ने कुत्ते को 20 मीटर तक सड़क पर घसीटा था, जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया.
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कत्ताप्पना के आईटीआई जंक्शन के रहने वाले 51 वर्षीय आरोपी शख्स को हमने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. खबर के मुताबिक आरोपी ने पहले कुत्ते पर डंडे से हमला किया और फिर रस्सी से बांधकर उसे सड़क पर बेबर्दी के साथ घसीटा.
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'हम जब मौके पर पहुंचे और कुत्ते एक पशु अस्पताल में भेजा, अब उसकी हालत ठीक है. इस मामले के मुख्य आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की थी. ऐसा पहला वाकया नहीं है जब किसी शख्स ने जानवर के साथ इतना क्रूर बर्ताव दिखाया हो. इससे पहले भी कई लोगों की बेदर्दी की कहानियां लोगों के बीच सुर्खियां बटोर चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story