भारत
CCTV से खुली पोल! कार से आए और गरीब की सब्जी चुरा ली...LIVE वीडियो
jantaserishta.com
31 Dec 2025 11:59 AM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र में 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे कार सवार चोरों ने सब्जी विक्रेता प्रदीप की रेहड़ी से सब्जी चोरी की. पीड़ित ने रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी को तिरपाल से ढका था, जिसे हटाकर चोर दो कैरेट सब्जी गाड़ी में भरकर ले गए. अगली सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पीड़ित सब्जी विक्रेता प्रदीप ने बताया कि उसकी दुकान पक्की नहीं है, इसलिए वह हर रात सब्जी को तिरपाल और रस्सी से बांधकर घर जाता है. प्रदीप के मुताबिक, उसके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है; इससे पहले भी दो बार उसकी रेहड़ी से सब्जी चोरी हो चुकी है.
इस बार तीसरी बार चोरों ने उसकी मेहनत पर हाथ साफ किया. वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों ने गाड़ी रोकी, पल्ली हटाई और कैरेट उठाकर गाड़ी में रखकर बेखौफ फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चोरों की हरकत साफ नजर आ रही है. हालांकि अंधेरे के कारण गाड़ी का नंबर और मॉडल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि उसकी रोजी-रोटी सुरक्षित रह सके.
इस पूरे मामले पर सीओ खतौली रामाशीष यादव ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है. वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सब्जी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
मुज़फ्फरनगर मे कार वाले सब्जी चोर @Uppolice @sspzuf pic.twitter.com/my2dVlQGaY
— Ankit Mittal (@ankitmittal666) December 30, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





