भारत

शर्मनाक मामला, जूस बेचने वाले ने ये क्या कर दिया...? एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
7 Oct 2025 2:35 PM IST
शर्मनाक मामला, जूस बेचने वाले ने ये क्या कर दिया...? एक्शन में पुलिस
x
वीडियो सामने आया.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एसएसपी कार्यालय के बाहर कोर्ट तिराहे पर जूस बेचने वाले युवक की गंदी हरकत कैमरे में कैद हो गई. युवक समुदाय विशेष का है. बताया जा रहा है कि युवक पहले अपने प्राइवेट पार्ट को कपड़े से साफ कर रहा था और फिर उसी कपड़े को उसने जूस के बर्तन में डाल दिया.
घटना शनिवार की बताई जा रही है. मौके पर मौजूद एक युवती ने जब जूस बेचने वाले को शर्मनाक हरकत करते देखा, तो उसने उसे रोका और पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है? इस पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि उसके पेट के निचले हिस्से में फुंसी हो गई थी, जिसे वह साफ कर रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही चौक क्षेत्र की चीता पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले जाया गया. शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी की रेहड़ी को सीज कर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे. उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रेहड़ी को सीज कर दिया और भविष्य में वहां पर रेहड़ी न खड़ी करने की हिदायत दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story