भारत

शर्मनाक घटना: 7 साल की मासूम को टीचर ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
1 Aug 2022 10:34 AM IST
शर्मनाक घटना: 7 साल की मासूम को टीचर ने बनाया हवस का शिकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से नाबालिग बच्ची के साथ रेप की शर्मनाक घटना सामने आई. जहां 60 साल के अधेड़ शिक्षक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक दलिया देने के बहाने गांव के पास बने स्कूल के कमरे में बच्ची को ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. इसके बाद बच्ची को दलिया का पैकेट देकर भेज दिया. स्कूल में बच्ची से रेप की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया.

बच्ची रोती बिलख्ती घर पहुंची और माता-पिता को घटना के बारे में बताया. तुरंत ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. एटा जिले के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की. आरोपी किसी स्कूल में प्राइवेट शिक्षक है. डीएम ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी कर रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने इसी साल बच्ची का नाम स्कूल में लिखवाया था. मेरी पत्नी भी आंगनबाड़ी में काम करती है. रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे बुजुर्ग मास्टर ने पत्नी के सामने ही बच्ची को दलिया लेने के लिए अपने पास बुलाया. पत्नी को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि उनकी बेटी के साथ बुजुर्ग कुछ गलत भी कर सकता है. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है.
वहीं एटा के अपर पुलिस अक्षीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है. दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story