भारत

दरिंदगी की शर्मनाक घटना, किशोरी को झाड़ियों में खींचकर गैंगरेप

jantaserishta.com
2 May 2022 10:21 PM IST
दरिंदगी की शर्मनाक घटना, किशोरी को झाड़ियों में खींचकर गैंगरेप
x
पढ़े पूरी खबर

धानेपुर थानाक्षेत्र में दरिंदगी की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। मौसी के लड़के के साथ जा रही नाबालिग किशोरी को रास्ते में गांव कुछ युवकों ने रोक लिया। किशोरी के मौसेरे भाई के साथ इन युवकों ने मारपीट की। इसके बाद किशोरी के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। दबंग युवकों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने धानेपुर थाने में गुहार लगाई लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शिवराज ने धानेपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इसी थानाक्षेत्र के दूसरे गांव में हैं। महिला का कहना है कि वह बीते 23 अप्रैल की सुबह अपनी बूढ़ी मां को देखने अपने मायके गई थी। सुबह करीब नौ बजे उसकी नाबालिग बेटी अपने मौसी के लड़के साथ नानी की दवा लेने धानेपुर बाजार जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के बाहर सुनसान स्थान पर चार युवकों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट करते हुए उनके बाइक की चाबी छीन ली।
महिला का आरोप है कि दबंग युवक उसकी बेटी को ईंट-भट्ठे किनारे झाड़ी में खींच ले गए। जहां असलहे के बल पर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोप युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे बाद में वायरल कर दिया। इसके बाद चारों युवकों ने दोनों को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इससे खौफ में आई महिला अपनी बेटी को लेकर ससुराल आ गई। थाने में गुहार लगाने पर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने सोमवार को एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में धानेपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि इस मामले में आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story