भारत

शर्मसार घटना: भतीजे ने की चाची से रेप की कोशिश, विरोध करने पर कर दी हत्या

Deepa Sahu
29 Jan 2021 12:06 AM IST
शर्मसार घटना: भतीजे ने की चाची से रेप की कोशिश, विरोध करने पर कर दी हत्या
x
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक भतीजे ने अपनी चाची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. लेकिन जब वो इसमें कामयाब नहीं हो सका तो उसने चाकू से गोदकर अपनी चाची की हत्या कर दी. आरोपी भतीजे ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब उसकी चाची घर पर अकेले थी. पुलिस ने 12 घंटे में इस वारदात से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी चाची के साथ नाजायज शारीरिक संबंध बनाना चाहता था. पूर्व में भी दो बार उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहा था. गुरुवार को मृतका के दोनों बच्चे कॉलेज चले गए थे. उसी दौरान मानिक घर में घुस गया. उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. जिसका उसकी चाची ने विरोध किया और भतीजे को चांटा भी जड़ दिया. जब महिला ने इस घटना की जानकारी घर में बतानी चाही तो आरोपी भतीजा आग बबूला हो गया और उसने घर में रखे चाकू से अपनी चाची पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
रेप की कोशिश, नाकाम होने पर चाची की हत्या
आरोपी भतीजे ने अपनी चाची पर चाकू ताबड़तोड़ वार किये जिसकी वजह से उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भतीजा सुबह नहा चुका था बावजूद इसके वो दोबारा नहाया. बस इस बात को आधार मानकर पुलिस ने अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाया. आरोपी से पूछताछ की और उसकी चप्पलों में खून के छींटे दिखाई दिए. उसके बाद आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया. सख्ती के पूछताछ के बाद उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया.


Next Story